1134
views
views

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। शहर के आस पास के क्षेत्रों में होली पर्व की धूम मची हुई है। गुरुवार को निंबाहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में में शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले लोग होलिका की पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। इसके बाद में मुहूर्त के अनुसार गांव से शहर तक होलिका दहन किया गया।
होलिका दहन का समय होते ही महिलाओं ने मंगल गीत गाए। होली के पास जाकर ढोल बजाकर होली का माता पूजा अर्चना की गई। उसके बाद मंगल कामना करते हुए होली का दहन किया गया। इस दौरान लोग होलिका की परिक्रमा करते हुए भी दिखाई दिए। होली का दहन के बाद लोग होली का माता को हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखाई दिए और अपने अपने परिजनों बच्चों के साथ में होलिका माता की परिक्रमा की और परिवार में खुशहाली की कामना की। लोग अपने अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए नजर आए।