views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद सीपी जोशी और विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
विधायक श्रीचंद कृपलानी ने इस अवसर पर कहा कि होली भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा भी दी। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पूरी उत्साह के साथ शामिल हुए और होली की खुशियाँ एक-दूसरे के साथ साझा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, अजित दुग्गड़, दिनेश कासमा, प्रमोद कोठारी, जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा, बपूर्व पार्षद सुमित शर्मा, विशाल राव मराठा, मोतीलाल जणवा, आदि मौजूद रहे।
