4767
views
views

सीधा सवाल। कपासन। नगर में बारह स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया।इनमें पांच बत्ती चौराहा,शिवाजी चौक,संतोषी माता मंदिर, पुरानी कचहरी और सोमानी मोहल्ला प्रमुख स्थान रहे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।होलिका दहन रात्रि 11:28 बजे के शुभ मुहूर्त में विधि विधान से होलिका पूजन और दहन संपन्न हुआ। छत्रपति शिवाजी चौक पर सबसे बड़ी वैदिक होली का दहन किया गया।यहां सबसे अधिक भीड़ जमा हुई।शिवाजी चौक में पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव और थानाधिकारी रतन सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ होली की पूजा में भाग लिया।यहाँ पंडित राजू व्यास ने विधि विधान से पूजा कराई।