2814
views
views

सीधा सवाल। कपासन। श्री गुर्जर गोड ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा लड्डू गोपाल संग भजनों गीतों एवं रंगों के साथ फाग महोत्सव मनाया गया।महिलाओं ने लड्डू गोपाल को विराजमान किया।उसके उपरांत महिलाओं में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का रंग जमाया,जिसमें झीनी झीनी उड़े रे गुलाल छोगाला थारा मंदिर में, रंग मत डालो रे सांवरिया मारो गुर्जर मारे रे कान्हा धरो रे मुकुट आपा खेला होली रे खिलावा होली कान्हा धरो रे, भजनों पर सभी महिलाए झूम उठी और गुलाल उड़ा कर होली के रंग में रंग गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से राधा कृष्ण के मधुर भजनों के साथ लोक गीत भी प्रस्तुत किए गए।इस दौरान सभी महिलाओं ने आनन्द पूर्वक कीर्तन किया।इस अवसर पर महिलाओं ने एक थीम में रंग बिरंगे फाग परिधान में सज धज कर पारंपरिक भजन प्रस्तुत किए।इस अवसर पर धीरज व्यास,श्यामा उपाध्याय, सुनीता चास्टा,लीना व्यास,लीला उपाध्याय,आंचल उपाध्याय, पुष्पा व्यास,गायत्री चास्टा,सपना चास्टा,मीनाक्षी चास्टा,ललिता उपाध्याय,मालती उपाध्याय, सुनीता चास्टा,गीता व्यास,गिरजा उपाध्याय,दीपिका व्यास,नीलू चास्टा,पूजा उपाध्याय,सलोनी व्यास,अनीता चास्टा,पल्लू चास्टा,हिम्मत व्यास,गंगा उपाध्याय,राधा व्यास,अनु उपाध्याय,अनीता चास्टा आदि महिलाए मौजूद रही ।