चित्तौड़गढ़ - हरियाणा की सांसी गैंग ने चलती ट्रेन से चुराए थे 40 लाख के आभूषण, वारदात का खुलासा, तीन गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-अजमेर रेल लाइन पर स्थित भीलवाड़ा स्टेशन पर बांद्रा-अजमेर ट्रेन के कोच में सफर कर रही सूरत की एक महिला के 40 लाख रुपए के जेवरात चोरी का जीआरपी पुलिस चित्तौड़गढ़ ने खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा की एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने व डायमंड के जेवर बरामद कर लिए। इनका एक साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरत के अल्थान पुलिस थाने की सूधर्म रेजिडेन्सी न्यू सीटी लाईट अल्थान निवासी पायल विपुल जैन ने 10 फरवरी 2025 को जीआरपी चित्तौडग़ढ़ थाने पर रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि वह नौ फरवरी को शाम 8.55 बजे बांद्रा-अजमेर ट्रेन के कोच ए-2 में बर्थ 19 व 39 पर अपने भाई के साथ भीलवाड़ा की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान दस फरवरी को भीलवाड़ा स्टेशन पर उसके सूटकेस से चोर ज्वैलरी किट चुरा ले गए। किट में तीन सोने के गले के सैट, दो सोने के कडे, एक गोल्ड ब्रॉसलेट, एक गोल्ड रिंग, एक गोल्ड चैन, थी। इन चोरी गए गहनों की कीमत करीब 40 लाख है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले में जांच थाना प्रभारी अनिल देवल ने शुरु की। 10 फरवरी 25 के ट्रेन 12995 के सीसी टीवी विडियो फुटेज, रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, विजयनगर, अजमेर के आदि स्थानों के होटलो, ढाबो, हाईवे, धर्मशालाओ के फुटेज देखे गए। एक जगह वीडियो फुटेज में शारीरिक रूप से हरियाणा साईड के संदिग्ध नजर आए। इसके चलते जांच के लिए टीम हरियाणा गई। दस दिन तक टीम ने जिन्द, हिसार, भिवानी, हांसी, रोहतक में तीस से ज्यादा गांवो में गैंग के सदस्यों की पहचान के लिए मुखबीर लगाए। अथक प्रयासों से करीब 10 दिन बाद मुखबिर से सूचना मिली की एक आरोपित गांव रोहनात, जिला भिवानी निवासी मनीष उर्फ विक्की पुत्र राजपाल सांसी, जो अभी सांई कॉलोनी मिल्क रोड नहर के पास हांसी पुलिस थाना हांसी जिला हिसारका निवासी है, वह गांव रोहनात में है। इस सूचना पर टीम रोहनात पहुंची ओर शातिर चोर मनीष उर्फ विक्की को पायल के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में उसके हिस्से में आया माल भी बरामद कर लिया। इससे पूछताछ करने पर वारदात में तीन साथियों रोहताश उर्फ तोशा, प्रदीप उर्फ संदीप उर्फ काली व राहुल के शामिल होने का खुलासा किया। इसके चलते जीआरपी ने तलाश कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से जीआरपी ने सोने के दो हार, सोने के दो टॉप्स, एक हार व डायमंड के दो टॉप्स बरामद कर लिए।

इनकी हुई गिरफ्तारी

रेलवे थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ ने हरियाणा के हिसार जिले के गांव मोठ लुहारी, थाना हांसी निवासी रोहताश उर्फ तोसा पुत्र राजकुमार सांसी, भिवानी जिले के गांव रोहनात निवासी प्रदीप उर्फ सन्दीप उर्फ काली पुत्र ओमप्रकाश सांसी, राहुल पुत्र महेन्द्र सांसी को गिरफ्तार किया हैं। इनके एक साथी रोहनात निवासी मनीष उर्फ विक्की पुत्र राजपाल सांसी की इस मामले में 21 फरवरी 25 को गिरफ्तारी हो चुकी है।

What's your reaction?