चित्तौड़गढ़ - हिंदू नव वर्ष पर होंगे तीन दिवसीय आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन समारोह पूर्वक किए जाएंगे। समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए वृहद स्तरीय तैयारीयों के बीच सर्व समाज एवं विविध संगठनों की बैठक समाजसेवी सत्यनारायण भाई साहब के आतिथ्य में आयोजित की गई।
श्रीनाथ गार्डन में आयोजित सर्व हिंदू समाज व समस्त सामाजिक संगठनों एवं विविध संगठन व संस्थाओं की बैठक समाजसेवी सत्यनारायण भाई साहब, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिरुद्ध सिंह भाटी, सहित गणमान्य जन के आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में तीन दिवसीय आयोजन को भव्यतम एवं सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति संयोजक अभिषेक मूंदड़ा रुद ने बताया कि प्रथम दिवस 28 मार्च शुक्रवार को सायंकाल विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा , जिसमें ख्यात नाम कवियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन की सहसंयोजिका जया तोषनीवाल ने बताया कि शनिवार 29 मार्च को सायंकाल 4:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल मातृशक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन रैली को भव्यतम रूप देने के लिए महिला टोली की बैठक वंदना वजरानी, विमला सेठिया, लता पंड्या, इंदिरा सुखवाल, मोनिका उपाध्याय, तारा धाकड़, नीलम जैन, अंजू दाधीच, शिवानी साहू , अदिति कवर भाटी, कविता लालवानी, पिंकी सोमानी, अलका चतुर्वेदी आदि के आतिथ्य में की गई। बैठक में मातृ शक्ति से अधिकतम भागीदारी का आव्हान किया गया।
उन्होंने बताया कि वाहन रैली सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां मातृशक्ति व बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात सायं काल 7 बजे सुभाष चौक पर दीपदान व भारत माता की आरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। सहसंयोजक बालमुकुंद सोमानी व सुनील ढीलीवाल ने बताया कि 29 मार्च को ही सायंकाल 7 बजे भोलाराम प्रजापत के संयोजन में बड़ी संख्या में महिला - पुरुषों द्वारा गंभीरी नदी की महा आरती की जाएगी व गो आरती एवं दीपदान किया जाएगा, इसके साथ ही नदी तट पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
रविवार 30 मार्च को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी जाएगी। इसी दिन सायंकाल 4:30 बजे मुख्य समारोह के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के महापुरुषों की झांकियां, खरडेश्वर महादेव का नगर भ्रमण, उज्जैन महाकाल की सजीव झांकी, भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। जबकि सभी विद्यालयों, धार्मिक मंडल, प्रभात फेरियां व अन्य झांकियां तथा सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां सायं काल 7:30 बजे भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही समापन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी संजय खाबिया ने यह जानकारी देते बताया कि समारोह में भागीदारी करने वाले विविध संगठनों,विद्यालयों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं झांकियों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।

What's your reaction?