चित्तौड़गढ़ - सर्वार्थ सिद्धि, इंद्र एवं रवियोग के महासंयोग में बरसेगी माँ नवदुर्गा की विशेष कृपा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हिन्दू धर्म में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा-अर्चना में चैत्र और आश्विन माह सहित गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है । प्रतिवर्ष हिन्दू पंचाग के आधार पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि मनायी जाती है । मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने और माता की अराधना से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है । सामान्यतः आंग्ल कैलेंडर के आधार पर अप्रैल के माह में चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ होती है, किन्तु इस बार मार्च माह के अंत में ही चैत्र नवरात्रि स्थापना देखने को मिल रही है ।
हिन्दू पंचांग के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय गील ने बताया की इस बार नवसंवत्सर 2082 में चैत्र माह की नवरात्रि रविवार,30 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर सोमवार ,7 अप्रैल तक रहेगी । ज्योतिषीय गणना के आधार पर तृतीया तिथि को विलोपित बताया गया है । इस प्रकार शुक्रवार,4 अप्रैल को सप्तमी और शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को दुर्गा अष्टमी यानी महाष्टमी रहेगी । साथ ही नवरात्री व्रत एवं नवदुर्गा के स्वरूपों की पूजा रविवार, 6 अप्रैल रामनवमी के दिन तक ही की जा सकेगी । मान्यताओं के आधार पर नवरात्रि का पारण सोमवार, 07 अप्रैल को किया जा सकेगा ।  
*कलश स्थापना शुभ मुहूर्त*
हिन्दू पंचाग के आधार पर ज्योतिर्विद डॉ. संजय गील ने बताया की इस बार चैत्र नवरात्रि में रवि- इंद्र , सर्वार्थ सिद्धि ,बुधादित्य एवं शिववास योग और रेवती नक्षत्र के अद्भुत संयोग में माँ नवदुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आगमन करेगी, जिसे राष्ट्र एवं भक्तो के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है । उदया तिथि के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार 30 मार्च को है अतः इसी दिन घट स्‍थापना होगी।

घटस्थापना मुहूर्त-

प्रात: 06:13 से 10:22 तक ।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 01 :01 तक ।
चोघडीया मुहूर्त –
लाभ अमृत काल -प्रातः 09 :31 से 12 :36 तक
शुभ काल - दोपहर 02:08 से 03 :41 तक
शुभ -अमृत काल -सायं 06 :46 से रात्रि 09 :41 तक

नौ स्वरूपों की होगी पूजा
• 30 मार्च- नवरात्रि प्रतिपदा- मां शैलपुत्री की पूजा और घट स्थापना
• 31 मार्च- नवरात्रि द्वितीया- मा ब्रह्मचारिणी की पूजा और तृतीया - मां चंद्रघंटा की पूजा
• 01 अप्रैल- नवरात्रि चतुर्थी- मां कुशमंडा की पूजा
• 02 अप्रैल- नवरात्रि पंचमी- मां स्कंदमाता की पूजा
• 03 अप्रैल- नवरात्रि शष्ठी- मां कात्यायनी की पूजा
• 04 अप्रैल- नवरात्रि सप्तमी- मां कालरात्रि की पूजा
• 05 अप्रैल- नवरात्रि अष्टमी- मां महागौरी की पूजा
• 06 अप्रैल- नवरात्रि नवमी- मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी
• 07 अप्रैल - नवरात्रि पारण

What's your reaction?