3696
views
views

सीधा सवाल। कपासन। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के प्रस्तावित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य का भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया।नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली ने बताया कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर के निर्देश पर 14 अप्रैल को स्थानीय अम्बेडकर भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया जाना प्रस्तावित है। मुर्ति स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सम्बन्धित संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, जीएसएस अध्यक्ष नन्द किशोर टेलर, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, गोपाल पुर्बिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष शम्भु लाल बागड़ा, पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव दाधीच आदि मौजुद रहे।नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल को अम्बेडकर की प्रतिमा का राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक एवं सांसद सीपी जोशी होंगे। समारोह की अध्यक्षता कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी होंगे।