1449
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भाजपा का 46वां स्थापना दिवस ओछड़ी स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गाडरी ने भाजपा का ध्वज लगा कर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि आज भाजपा की उन सभी महान विभूतियों का नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींच कर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। 46 वर्षों की यह यात्रा केवल एक पार्टी के विस्तार की नहीं, बल्कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प की कहानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है और अब यह समय है, जब हर बूथ से लेकर संसद तक भाजपा का एक ही संदेश हो – ‘विकसित भारत’। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, कर्नलसिंह कांकरवा, सीपी नामधरानी, जिला कोषाध्यक्ष हरिश इनानी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल, सत्यनारायण कुमावत, राजकुमार सुखवाल, गोपाल चौबे, लोकेश त्रिपाठी, शेखर शर्मा, जीवन चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटु लाल सुथार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, अभिषेक चांवला, प्रकाश बोर्डे आदि उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर जीव दया की भावना से जिलाध्यक्ष गाडरी ने कार्यालय में परिंडा भी लगाया। जिलाध्यक्ष गाडरी ने मंगलवाड़ मंडल, बस्सी मंडल, चेची एवं बेगूं नगर मंडल में भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वज लगा कर शुभकामनाएं दी।