756
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस पार्टी के सदस्य होकर जनसेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। हम सभी एक परिवार के सदस्य के रूप में एकजुटता के साथ राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं।