चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सामाजिक बुराइयों को मिटाने में समाज के मुखिया की होती है जिम्मेदारी- डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

मीणा समाज ने धूमधाम से मनाई मिनेश जयंती

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
निम्बाहेड़ा क्षेत्र के मीणा समाजजनों ने रविवार को अपने आराध्य देव भगवान श्री विष्णु के प्रथम मत्स्य अवतार श्री मिनेश की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाई।
इस अवसर पर मीणा समाज द्वारा भगवान श्री मिनेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड बाजे एवं डीजे के साथ समाज की महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर चल रही थी, वहीं युवा डीजे पर मीणा लोक गीत पर नाचते हुए उत्साह के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सभा आयोजन स्थल अम्बानगर पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा का विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।
सभा स्थल पर राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व विधायक रामलाल मीणा, पंस प्रधान बग़दीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, प्रतापगढ़ जिप सदस्य दलपत मीणा, समाजसेवी भाजपा नेत्री जया मीणा सलूम्बर, हेमलता मीना मंचासीन रहे। समारोह के आरम्भ में अतिथियों के द्वारा भगवान श्री मिनेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, ततपश्चात मीणा समाज के अध्यक्ष देवीलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, बद्रीलाल मीणा, जयसिंह मीणा सहित समाज के युवाओं द्वारा अतिथियों का बड़ी माला से स्वागत किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए सामाजिक बुराइयों को समाप्त करना आवश्यक है, इसके लिए समाज के मुखियाओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में हमें अपनी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सोई हुई ताकत की जगाने की आवश्यकता है। मंत्री मीणा ने विपक्षी पार्टियों के द्वारा संविधान समाप्त करने के नाम पर बरगलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को बांटने के लिए विपक्षीय पार्टियों ने दोबारा भाजपा सरकार बनने पर संविधान समाप्त करने की बात कही, जिस पर राजस्थान में 11 संसदीय सीटें विपक्ष के खाते में चली गई। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जीने का अधिकार दिया है, जब तक देश में लोकतंत्र रहेगा, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का नाम रहेगा।
मीणा समाज के लोगों द्वारा निम्बाहेड़ा में समाज के छात्रावास के लिए भूमि दिलाने का आग्रह किया, इस पर मंत्री डॉ. मीणा ने विधायक श्रीचंद कृपलानी के सहयोग से भूमि दिलवाने तथा छात्रावास निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री डॉ. मीणा ने विधायक कृपलानी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए समाजजनों से सदैव विधायक कृपलानी का समर्थन करने को कहा।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने मीणा समाज की छात्रवास की भूमि दिलाने की मांग पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि विधायक कृपलानी के द्वार समाज को भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है, शीघ्र ही सरकार द्वारा रियायती दर पर भूमि आवंटित की जाएगी। समारोह को पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़ ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच अंबालाल मीणा, रमेश मीणा सेगवा, सत्तू मीणा, राजू मीणा, अशोक मीणा, शंभुलाल मीणा, कन्हैया मीणा, विक्रम मीणा बांगरेडा, भेरूलाल मीणा पिपलिया कला, पृथ्वीराज मीणा, गणेश मीणा, कैलाश मीणा, पप्पूलाल मीणा विरिया खेड़ी, शेर सिंह मीणा, विजय सिंह रावत घटेरा, पूर्व जिला मंत्री विक्रम मीना, एसटी मोर्चा भाजपा राजकुमार मीणा नीमच, श्याम वाद्यया, शिवराज मीणा, चमन मीणा, पूर्व पार्षद मनोहर मीणा निम्बाहेड़ा, विनोद मीणा, पिंटू मीणा, भंवरलाल मीणा चित्तौड़गढ़ आदि सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों द्वारा मीणा समाज सेवा समिति मेवाड़ मालवा निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

What's your reaction?