7371
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
प्रदेश सरकार लगातार विभागीय सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकार और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय कर्मचारियों को सम्मानित करती है इसी क्रम में इस बार चित्तौड़गढ़ जिले के लिए हर्ष का विषय है कि जिले से चार मंत्रालय कर्मचारी एक साथ बीकानेर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे। जानकारी देते हुए मंत्रालय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मोड ने बताया की मंत्रालय कर्मचारियों के रूप में उत्कृष्ट कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यों को संपादित करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में भी अपना विशेष योगदान देने वाले चार मंत्रालय कर्मचारी अब्दुल सलाम सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डगला का खेड़ा, महावीर चपलोत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदेसर, मनीष जैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल एवं दीपक तोलंबिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी को बीकानेर में आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सूची जारी होने के बाद पहली बार जिले में एक साथ चार कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने से पूरे कर्मचारी वर्ग में हर्ष और उल्लास का माहौल है वही सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का दौर जारी है। अधिकारियों ने भी मंत्रालय कर्मचारियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए जिले के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।