चित्तौड़गढ़ / कपासन - कार्यकर्ताओं की बदौलत से ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार - सांसद जोशी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

विकास कार्यों हेतु धन की कोई कमी नहीं - अर्जुन लाल जीनगर

सीधा सवाल। कपासन। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सी पी जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत से ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है।सांसद सीपी जोशी ने बुधवार को कपासन विधान सभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सांसद ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में कहीं ऐतिहासिक निर्णय किये। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का विदेश में सम्मान बढ़ा तथा भारत देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन में कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय ने बताया की सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 45 वर्ष के कार्यकाल में ही लंबे समय से केंद्र में सरकार के रूप में कार्य कर रही है, तथा अधिकतम राज्य में पार्टी की सरकारे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक संपन्न करने हैं। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल ने दोनों वर्षों के बजट में कपासन विधान सभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी हैैं।इन सौगातो के माध्यम से विधान सभा क्षेत्र का चहूंमुखी विकास होगा। उन्होंने अपने सवा वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ता के सामने रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संगठन संभाग प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ,पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष मांगी लाल अहीर आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा की स्थापना से लगाकर अब तक के कालखंड से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इससे पूर्व सांसद जोशी, जिला अध्यक्ष गाडरी एवं विधायक जीनगर ने भारत माता,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर के संयोजन में आयोजित सम्मेलन में स्वागत भाषण कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर ने दिया।युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम कराया,कार्यक्रम में मीसा में बंद रहे लोकतंत्र सेनानी सत्य नारायण पलोड का सी पी जोशी ने मेवाड़ी पगड़ी साल एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दसोरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटू लाल सुथार ,एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष पन्ना लाल भील, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, जिला मंत्री करनल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, आकोला नगर पालिका अध्यक्ष तारा मालीवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, कपासन विधान सभा क्षेत्र में आने वाले सभी मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,रतन लाल अहीर, विजय सिंह चौहान, भीम सिंह झाला, शंकर लाल साहू, सुरेश जाट, दिनेश पाराशर, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद बारेगामा बलवंत ओस्तवाल, जिनेंद्र कोठारी,शंभू लाल जाट आदि अतिथि मंचासीन रहे।सभी अतिथियों का मंडल उपाध्यक्ष चेतन बारेगामा, दिनेश सोनी, शंभू बागड़ा, गजेंद्र बाघमार ,विकास बारेगामा, अशोक शर्मा, मनीष बारेगामा ,गौरव दाधीच, प्रतीक वैष्णव ने कमल दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ समापन हुए सम्मेलन का आभार आकोला मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला ने व्यक्त किया।

What's your reaction?