चित्तौड़गढ़ - कॉटेज वार्ड में आग का मामला... अग्निशमन अधिकारी बोले नहीं चल रहा था स्मोक डिटेक्टर, पीएमओ बोले हमारी पाइप लाइन से ही किया था पानी का छिड़काव
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में लगी आग कई सवाल खड़े कर गई है। इस मामले में नगर परिषद के दमकल प्रभारी ने एक नोटिस जिला चिकित्सालय प्रशासन को दिया है। इसमें स्मोक डिटेक्टर बंद होने, पाइप लाइन के सही काम नहीं करने की बात कहते हुवे व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कहा है। वहीं दूसरी और जिला चिकित्सालय के पीएमओ ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरस्त बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी पाइप लाइन से ही कॉटेज वार्ड में पानी का छिड़काव किया गया था। नगर परिषद का नोटिस आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। जानकारी में सामने आया कि श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मंगलवार को एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इससे चिकित्सालय और वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सालय की पहली मंजिल पर स्थित कॉटेज वार्ड के रूम नंबर 11 में अचानक आग लगी थी। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है था। यहां विस्फोट जैसी तेज आवाज हुई और उसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। इसका धुवां दोनों फ्लोर तक फैल गया था। कॉटेज वार्ड के नीचे के तल पर भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। वहीं जहां आग लगी उसके पास के कमरे में दो मरीज थे, जो विस्फोट की आवाज सुनते ही भाग गए। यहां चिकित्सालय के कर्मचारियों और उपस्थित पुलिस के जवानों ने मिल कर आग बुझाने और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया था। नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया था। इसी मामले में नगर परिषद के दमकल विभाग की और से जिला चिकित्सालय प्रशासन को नोटिस देने की बात सामने आई है। नोटिस देकर जिला चिकित्सालय के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल उठाएं हैं। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी कहा है।

फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट करें - दमकल प्रभारी

दमकल प्रभारी चित्तौड़गढ़ मेवाराम फौजदार ने बताया कि टीम मौके पर आग बुझाने गई थी। इस दौरान कुछ कमियां सामने आई है। इसी को लेकर चिकित्सालय प्रशासन को पत्र लिखा है। मौके पर फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है, जो कि नियमों के अनुसार नहीं है। जब आग लगी तब स्मोक डिटेक्टर नहीं चल रहे थे। चिकित्सालय की पाइप लाइन भी कार्यरत अवस्था में नहीं थी। यहां पूर्ण रूप से फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित नहीं था। अग्निशमन प्रभारी ने बताया कि चिकित्सालय प्रशासन से पत्र में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ बोले, सब कुछ सही

इधर, श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ मौके पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरस्त है। विस्फोट होने से एसी से धुवां निकला और पूरे कमरे में भर गया था। तत्काल ही सभी पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। कक्ष में रखे पलंग के दो गद्दों ने आग लगी थी। मैं स्वयं मौके पर था। चिकित्सालय की पाइप लाइन से ही कक्ष में लगी आग पर पानी का छिड़काव किया है। नगर परिषद का कोई पत्र आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।

What's your reaction?