चित्तौड़गढ़ - पीजी कॉलेज के डॉ. गुप्ता को मिला श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रहे डॉ. नरेंद्र गुप्ता को वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना सह- शिक्षा महाविद्यालय श्रेणी में श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा दिया गया। हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों की उपलब्धियां की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास होने के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति भी होती है। उन्होंने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेंद्र गुप्ता को श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं उच्च तथा तकनीकी शिक्षा डाॅ. प्रेमचंद बैरवा, सचिव उच्च शिक्षा भानू प्रकाष एटूरू, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले, आयुक्त कॉलेज शिक्षा डॉ ओमप्रकाश बैरवा आदि उपस्थित थे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. हेमेंद्र नाथ व्यास ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी के रूप में डॉ नरेंद्र गुप्ता द्वारा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना में किए गए विभिन्न नवाचारों यथा पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम, छात्रों के लिए पिंक लाइब्रेरी, बुक बैंक, जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण, अनुपयोगी वस्तुओं से सेल्फी प्वाइंट जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ नगर परिषद, जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र जैसे संगठनों के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन, उनके निर्देशन एवं नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का एन आई सी, एन वाई सी, साहसिक कैंप, गणतंत्र दिवस परेड जैसे कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कर्ष प्रदर्शन रहा है। इन सभी उपलब्धियां के कारण राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । राज्य स्तर पर महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी के चयन एवं सम्मानित होने से महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य कार्यक्रम अधिकारियों को ओर अधिक अच्छे कार्यक्रम करने की प्रेरणा मिलेगी। इसी के साथ महाविद्यालय की छात्र कृष्णा कुमारी वैष्णव को भी राज्य स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण चौधरी, निर्मल देसाई, डॉ कैलाश दायमा, राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी प्रो पीयूष शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक संदीप शर्मा, वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी डा हेमलता महावर, बालकृष्ण लड्ढा, डॉ कंचन वर्मा, सीपी सैनी एवं स्वयंसेवकों ने हर्ष जताया है।

What's your reaction?