चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - चोरी की वारदात का खुलासा, अर्न्तराज्य पारदी गैंग के तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों की गई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अर्न्तराज्य पारदी गैंग नीमच, भोपाल के निवासी तीन शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की एक मोटर साईकिल भी बरामद की गई है। नीमच जिले में डकैती, चोरी व नकबजनी की 09 वारदातें की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 29 अप्रैल को निम्बाहेड़ा में वाम नगर स्थित राहुल पुत्र रंगलाल कुमावत के गोदाम से अज्ञात बदमाश 700 फिट केबल, टायर स्टेपनी, बम्पर व टेक्टर की टापलिगं चोरी कर ले जाने व उसी रात्री मे वाम नगर से ही आरिफ खान की मोटर साईकिल भी चोरी होने पर प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे किया गया।

            घटना का शीध्र खुलासा कर आरोपियों पता लगा कर गिरफ्तार करने के क्रम में डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन कर आरोपियों एमपी के नीमच जिले के चोकन्ना बालाजी के पास नीमच, थाना नीमच केन्ट निवासी 23 वर्षीय अजय पुत्र ज्ञानसिह पारदी व 20 वर्षीय राजु उर्फ शिवा पुत्र बिरजु उर्फ गोपाल पारदी एवं रेल्वे स्टेशन के पास भोपाल, जिला भोपाल निवासी 22 वर्षीय गणेश पुत्र लालचन्द पारदी को डिटेन कर मामले में वारदात के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपीगणों द्वारा वारदात करना स्वीकार किया ।
     आरोपियों अजय पारदी, राजु उर्फ शिवा पारदी, गणेश पारदी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल टी.वी.एस बरामद की गई। शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। जिनसे अन्य सम्पति सम्बन्धी अपराधों की घटनाओं के सम्बन्ध में अनुसंधान/पुछताछ जारी है। आरोपियों के विरूद्व पूर्व में चोरी/नकबजनी के कई प्रकरण पंजिबद्व है। आरोपी रात्री के समय घरों में प्रवेश कर चोरी/नकबजनी करने के आदि है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि पारदी गैंग के उक्त आरोपीगणों द्वारा दिन में कबाड़/पन्नी इकट्ठी करने के बहाने कस्बे/मोहल्ले की गलियों में घुमकर घरों की रैंकी करते हैं

। जिन मकानों के ताले लगे हुये हैं एवम् जो सुनसान मकान हैं जहां कैमरे लगे हुये हैं वहा की रैंकी करते हैं एवम् रात्री के समय मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी की वारदात को अन्जाम देते है। औजार प्लास, पैचकस के माध्यम से कमरे की अलमारी/खिड़की के खोलकर मकान के अन्दर प्रवेश कर घटना को अन्जाम देते है। चोरी करने के दौरान साथ में अपना मोबाईल फोन/पहचान पत्र वगैरा भी नही रखते है।
      गिरफ्तार आरोपियों द्वारा नीमच जिले के बघाना थाने में नकबजनी की दो वारदातें, नीमच केंट थाने में डकैती की दो, नकबजनी के एक, आबकारी अधिनियम की एक, आर्म्स एक्ट की दो व मारपीट की एक तथा जीआरपी चित्तौड़गढ़ में चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया है।

What's your reaction?