चित्तौड़गढ़ - आपात स्थिति एवं बारिश के कारण टली वन्य जीवों की गणना, अब अगली पूर्णिमा को होगी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा के मौके पर आयोजित होने वाली वन्य जीव गणना इस बार टल गई है। तीन दिन से जिले में हो रही बरसात एवं वर्तमान में जारी आपात स्थिति को देखते हुवे वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने निर्णय किया है। इस संबंध में शुक्रवार शाम को ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने आदेश जारी किया है। वहीं वन्य जीव प्रेमी भी वन विभाग के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष बैसाख पूर्णिमा के मौके पर वन्य जीव गणना की जाती है। इस दिन पूर्णिमा की धवल रोशनी में आसानी से वाटर हॉल पर वन्य जीवों की गिनती की जा सकती है। लेकिन इस बार तीन-चार दिन से बादल छाए रहने के साथ ही बरसात भी हुई है। इसके अलावा आगामी दिनों में भी यही संभावना बनी रह सकती है। साथ ही वर्तमान की आपात स्थिति के चलते वन्य जीव गणना को फिलहाल टालने का निर्णय किया है। वन्य जीव गणना को लेकर उच्चाधिकारियों की बैठक का दौर लगातार जारी था। शुक्रवार दोपहर तक इसे लेकर कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं हुई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं अब शुक्रवार शाम को आदेश जारी हुआ है, जिसमें इस पूर्णिमा को वन्य जीव गणना को स्थगित कर दिया है।

आदेश में यह दिए निर्देश

उपवन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया ने बताया कि वन्य जीव गणना को लेकर शुक्रवार शाम को ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा का आदेश मिला है। इसमें बताया कि 12 मई को सुबह आठ बजे से 13 मई की सुबह आठ बजे तक 24 घंटे वन्य जीव गणना को लेकर पूर्व में आदेश दिए थे। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में हुई बरसात वर्तमान में उत्पन्न आपात स्थिति को देखते हुवे वन्य जीव गणना आंकलन स्थिति को स्थगित किया जाता है। अब यह वन्य जीव गणना ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 11 व 12 जून को होगी।

वॉलियेन्टर्स को भी नहीं सूचना

वन्य जीव गणना में विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वन्य जीव प्रेमी और वॉलियेन्टर्स भी हिस्सा लेते है। लेकिन गणना में महज दो दिन शेष थे और गणना को लेकर किसी प्रकार की कोई सूचना वन्य जीव प्रेमियों को भी नहीं दी थी।

बस्सी एवं सीतामाता सेंचुरी में वाटर हॉल पद्धति से गणना

उपवन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में सीता माता व बस्सी सेंचुरी के अलावा कई उपखंड क्षेत्र में वन्य जीवों की गणना की जाती है। वाटर हॉल पद्धति के आधार पर यह वन्य जीवों की गणना होती है। इसके लिए कई वाटर हॉल भी चिन्हित किए गए थे।

What's your reaction?