चित्तौड़गढ़ - पुष्कर में हुई महासभा की बैठक, समाजोत्थान के लिए कई प्रस्ताव
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। "समाज का हर एक सदस्य आर्थिक रूप से समृद्ध हो इस बाबत कार्य योजना बनाना आवश्यक है। यह बात अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने पुष्कर स्थित होटल के सभागार में महासभा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में कही। जोशी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महासभा के उद्देश्यो व रीति नीति व प्रस्तावित बिन्दुओं पर बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा विस्तृत चर्चा कर सर्वानुमति से लिए। उन्होंने कि वर्तमान के आर्थिक युग में महासभा की आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाने बाबत युवक संघ द्वारा लिए गए प्रस्ताव पर सहमति जताई तथा कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए आगामी वर्षों में महासभा द्वारा एक लाख नए सदस्य जोड़े जाएंगे। वै सदस्य गोल्ड मेम्बर कहलाएंगे। बैठक में महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने महासभा के मुख्यालय की महति आवश्यकता जताते हुए कहा कि केन्द्रीय कार्यालय भवन दिल्ली या जयपुर में प्रस्तावित होने से उसके निर्माण में  अनुमानित बीस करोड़ की राशि खर्च होने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जोशी ने बताया कि बैठक में युवक संघ ने समाज की जनगणना कराने के प्रस्ताव का महासभा द्वारा चर्चा कर अनुमोदन करते हुए जनगणना कार्य की जिम्मेदारी युवक संघ को प्रदान करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। महिला महासभा की बैठक की अध्यक्षता कर रही राष्ट्रीय अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने महिला सशक्तिकरण तथा शिक्षा सेवा कार्यों साथ ही युवा बेटियों व बहुओं को जिम्मेदारी देने पर विस्तार से कार्य योजना पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिए जाने पर महासभा द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया। युवक संघ की हुई बैठक में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अनिल जोशी ने संस्कारों का महत्व बताया। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि महासभा द्वारा विगत वर्षों मे भारत देश के गौतमाश्रमो में लगभग 150 महर्षि गौतम की मूर्तियां स्थापित किये जाने की परम्परा को यथावत बनाए रखने बाबत बैठक में मूर्ति प्रकोष्ठ का भी गठन किया। इसके संयोजक रवि शंकर शर्मा जयपुर को प्रभार दिया गया। इधर, महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने सामाजिक विवाह सम्मेलन की महत्ती आवश्यकता जताते हुवे विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश भट्ट, पूर्व प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया, पूर्व महासभा अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक सत्य प्रकाश जोशी, हरिद्वार गौतमाश्रम के पूर्व अध्यक्ष व युवा उद्योगपति अरूण कुमार जोशी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर व्यास, शिक्षाविद कुंज बिहारी गौतम, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र गौतम, प्रान्तीय अध्यक्ष विशाल शर्मा, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष अशोक श्रोत्रिय धनसुरा, मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, नरेश झांझड़ा आदि कई पदाधिकारियों व समाज जनो ने समाजोत्थान पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने बताया कि महासभा की आगामी बैठक फलोदी में होगी। बैठक का प्रारंभ पहलगाम में हुई हत्या पर शोकाभिव्यक्ति कर दो मिनिट मौन रख दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भारतीय सेना द्वारा संकट की घड़ी में साहसी मुकाबला करने पर प्रशस्ति पत्र भेजे जाने का भी बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक का ध्वजारोहण, ध्वज गीत तथा महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ ही महासभा के मनोनीत विभिन्न पदाधिकारियों को महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई । महासभा के उप प्रधानमंत्री मधुसूदन शर्मा पंचारिया ने बताया कि इस बैठक में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। बैठक समापन राष्ट्रगान से हुआ।

What's your reaction?