views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में एवं शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिले में "गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिले के 1000 से अधिक घरों में एक साथ वैदिक विधि से गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य वातावरण शुद्धि, स्वास्थ्य संवर्धन, प्राणी मात्र के कल्याण, नकारात्मक ऊर्जा का शमन तथा विश्व में शांति एवं सद्भावना का प्रसार करना था।
इस महायज्ञ में 250 से अधिक घरों में ऑनलाइन एवं 750 से अधिक घरों में ऑफलाइन रूप से सहभागिता रही। यज्ञों का आयोजन रविवार और सोमवार को प्रातः 7 से 12 बजे तक किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ विशेष आहुतियाँ दी गईं। गायत्री शक्ति पीठ चित्तौड़गढ़ के प्रबंधक ट्रस्टी रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि यह एक वैश्विक आध्यात्मिक प्रयोग है जिसमें 100 से अधिक देशों में करोड़ों लोगों ने भाग लिया। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य आतंकवाद जैसी विभिषिकाओं से राष्ट्र की रक्षा, सेनाओं का मनोबल बढ़ाना तथा वैश्विक स्तर पर कलहपूर्ण वातावरण का शमन कर एक सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण समाज की स्थापना करना रहा।
कार्यक्रम में बिना छिपा,जय श्री पालीवाल, स्नेह लता, मोनिका,रूप किशोर गुप्ता, गायत्री सोनी, सावित्री,
शीशराम यादव, नारायण सिंह चुंडावत, कृति सोनी एवं चेतन सोनी, रामनारायण चौधरी एवं रितु आर.के. सोनी,
बद्रीलाल माली,उत्कर्ष, निशा शर्मा, निशा गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले रमेश चंद्र पुरोहित, जगदीश जोशी, कुलदीप तिवारी, रमेश चंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर चंगेरिया, अशोक सोनी, चंद्रशेखर पालीवाल, किरण यादव, रमाशंकर वेद, कृष्ण गोपाल व्यास, विद्यासागर, शंकरलाल सालवी, दुर्गाशंकर गर्ग, शांति लाल जाट, शरद निगम, सीमा पारीक, संदीप शर्मा, जगन्नाथ बलाई, सुनीता भारती, वंदना कुमावत, दुर्गाशंकर मेनारिया, शांता पंवार, राजेश साहू, जयप्रकाश शर्मा एवं अन्य तहसील स्तरीय सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।