840
views
views

सीधा सवाल। कपासन। उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर में आयोजित स्नेह भोज कार्यक्रम में सेवानिवृत होने वाले प्रबोधक शिक्षक मदन लाल नायक ने विद्यालय को टेबल एवं चार कुर्सी भेंट स्वरूप प्रदान कीये।साथ ही कार्यक्रम में अतिथि शनि महाराज मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, सचिव कालू सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा विद्यालय को डिजिटल म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, युवा नेता एवं भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश चंद्र जाट, पूर्व सरपंच सीमा जाट, भामाशाह बसंती लाल जैन, सोहन लाल लोधा, अरुण कुमार जैन, वार्ड पंच दिनेश चंद्र सोनी, कमलेश कुमार खटीक, महेंद्र सिंह राठौड़, व्याख्याता सोहन लाल फुटेला,प्रधानाध्यापक जय सिंह मीणा,प्रधानाध्यापक नाना लाल जाट,प्रधानाध्यापिका रूपाली मीणा, प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र खटीक, कुलदीप शिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक रोशन लाल रेगर, भगवती लाल जाट, सेवानिवृत्त शिक्षक राम चंद्र जाट, कैलाश चंद्र रैगर, शशिपाल बैरवा, नरेंद्र कुमार सेनी, व्याख्याता ख़ेम राज मीणा, व्याख्याता अनिल कुमार सांखला, जय सिंह डालिया, सीता जाट, मदन लाल जाट, शाहिद हुसैन, अम्बा लाल भांबी, गोपाल गिरी गोस्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।