चित्तौड़गढ़ - जेसीबी से हुआ अदानी गैस की पाइप लाइन में लीकेज, मचा हड़कंप
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना इलाके में मेडिकल कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी से खुदाई के दौरान अदानी गैस की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। लीकेज होते ही जेसीबी चालक के हाथ पैर फूल गए। सूचना मिलने पर बोजुंदा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बारे में प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया। समय रहते गैस कंपनी की सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंच गई। तत्काल सप्लाई बंद करवा कर लीकेज पर काबू पा लिया। जिला कलक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। हालात काबू में पाने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

जानकारी में सामने आया कि शहर और आस पास के क्षेत्रों में अदानी कंपनी की गैस पाइप लाइन गुजर रही है। बोजूदा गांव के निकट मेडिकल कॉलेज के पास में भी गैस की पाइप लाइन है। मेडिकल कॉलेज के बाहर की तरफ मंगलवार को जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी की चोट लगने से पाइप लाइन में लीकेज हो गया। गैस लीकेज की तेज आवाज से चालक सकते में आ गया। उसने अपना कार्य रोक दिया तथा आस-पास के लोगों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस और प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया। मामले की जानकारी मिली तो अदानी गैस कंपनी के सुरक्षा का अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गैस की सप्लाई को बंद करवा कर लीकेज ढूंढा गया। इसके लिए एक बार फिर से जेसीबी मंगवा कर खुदाई कर पाइप को बाहर निकाला। लीकेज मिलने के बाद उसकी मरम्मत की गई। इस संबंध में बोजुंदा निवासी रतन गुर्जर ने बताया कि यहां कार्य के दौरान यह घटना हो गई। यहां जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। आशंका है कि इसी से पाइप लाइन में लीकेज हुआ हो। समय रहते प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंच गई। गैस के रिसाव को बंद कर दिया। इधर मामले की जानकारी चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन को भी मिली। जिला कलक्टर के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ तहसीलदार राहुल धाकड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका निरीक्षण किया। साथ अदानी कंपनी के कर्मचारियों से भी बात की। जेसीबी से खुदाई के दौरान लिखित होने के बाद गैस में आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मेडिकल कॉलेज होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट भी हैं। साथ ही यह मार्ग व्यस्त रहता है। ऐसे में वाहन चालकों के भी आग लगने की स्थिति में चपेट में आने की आशंका थी। हादसे को लेकर चित्तौड़गढ़ तहसीलदार राहुल धाकड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गया। कंपनी की और से ही जेसीबी लगा कर खुदाई की जा रही थी। लीकेज पर काबू पा लिया गया है। साथ ही अदानी गैस कंपनी को पाबंद किया है कि भविष्य में इस तरह का कोई कार्य किया जाता है तो प्रशासन को पहले अवगत करवाया जाए।

What's your reaction?