चित्तौड़गढ़ - अंधड़ व तूफान ने गुल की निगम की बत्ती, 22 दिन में सवा दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

लगातार अंधड़ से निगम की संपति को हो हुआ नुकसान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए मई का माह काफी खराब गुजरा है। बेमौसम हो रही बरसात के साथ अंधड़ एवं तूफान के कारण निगम को सवा दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यह नुकसान का आंकलन 22 दिन का है। इन 22 दिन में रुक-रुक कर हो रही बरसात एवं तूफान ने निगम की बत्ती गुल कर दी है। इसके बावजूद भी निगम के अधिकारियों एवं स्टाफ ने हार नहीं मानी है तथा जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है वहां तत्काल राहत के कार्य शुरू करवा दिए गए। इससे किसी भी क्षेत्र में बिजली ज्यादा समय बंद नहीं रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में इस माह कई बार मौसम में बदलाव हुआ है। बेमौसम बरसात हुई है। लेकिन बड़ी बात यह रही कि बरसात के दौरान तेज हवाएं चली और अंधड़ भी आया। इसलिए बेमौसम बरसात ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को चित्तौड़गढ़ जिले में काफी नुकसान दिया है। वहीं गुरुवार शाम की ही बात करें तो जिले के कई क्षेत्रों में नुकसान की सूचना है। इसमें मुख्य रूप से निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, भदेसर, सावा, मांगरोल, डूंगला आदि क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगह विद्युत पोल और उपकरण जमीन पर जा गिरे। निगम के सूत्रों की माने तो जिले में करीब 22 दिन में दो करोड़ 36 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं सबसे बड़ी बात यह रही कि जहां भी अंधड़ से निगम के उपकरण क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, तत्काल वहां कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया। इससे कि जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति चलती रहे। फिर भी कहीं-कहीं फाल्ट के कारण दिक्कत जरूर हुई है।

सैकड़ों पोल गिरे, 193 डीपी स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त

अजमेर विद्युत वितरण निगम के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में इन 22 दिनों में सैकड़ों विद्युत पोल गिरे तथा कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गत 22 दिनों में 33 केवी के 12 पोल, 11 केवी के 598 पोल, एलटी लाइन के 266 पोल, थ्री फेस के 105 ट्रांसफार्मर, सिंगल फेज के 83 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रत हुवे। वहीं कुल 193 डीपी स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें से कुछ विद्युत पोल टेढ़े हुवे तो अधिकांश जमीन पर जा गिरे। ट्रांसफार्मर तक जमीन पर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इतना नुकसान होने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

एक दिन में यह हुआ नुकसान

जिले में सबसे ज्यादा एक दिन में विद्युत निगम को सर्वाधिक नुकसान गुरुवार को ही हुआ है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय से सभी जगह से नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई है। इसमें सामने आया कि 33 केवी के पांच पोल, 11 केवी के 141 पोल, एलटी लाइन के 69 पोल क्षतिग्रस्त हुवे। थ्री फेस के 37 तथा सिंगल फेज के 13 ट्रांसफार्मर नीचे गिरे और 74 डीपी स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए।

वर्जन....

जिले में गत 22 दिनों में अंधड़ के कारण निगम को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त हुवे उपकरणों की जानकारी जुटाई है तथा नुकसान का आंकलन निकाला जा रहा है। अंधड़ से जहां भी नुकसान हुआ वहां तत्काल मरम्मत करवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया है। निगम को जो शिकायतें प्राप्त हुई वहां पर कार्य शुरू कर दिए।

आरएस यादव, अधीक्षण अभियंता, एवीएनएल चित्तौड़गढ़

What's your reaction?