views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। भारतीय जनता पार्टी के छोटीसादड़ी नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा की गई। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौड़, विधायक श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी और जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत के निर्देशानुसार की गई।
कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए संतुलन बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर भेरूलाल मोहिल, लालसिंह भाटी, निशा हेमंत जोशी, नेपाल सिंह आंजना, विष्णुलाल नागदा व वर्षा अमित नागौरी की नियुक्ति की गई है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी अजीत दुग्गड़ और अरविंद साहू को सौंपी गई है। वहीं, मंत्री पद पर पार्वती विष्णुलाल पाटीदार, सागर दास वैरागी, मुकेश माली, रेखा गिरिराज सोनी, हेमलता घनश्याम कुमावत और पारस प्रजापत को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व राजेन्द्र कुमार जैन को सौंपा गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में गुणवंत लाल चौरड़िया, मीडिया प्रभारी विजय सिंह पाटीदार और सोशल मीडिया प्रभारी योगेश कुमावत को जिम्मेदारी दी गई है। नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।