चित्तौड़गढ़ - खिदमत सोसाइटी का हुआ गठन, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में करेगी सार्थक कार्य
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
गांधी नगर स्थित गुलमोहर गार्डन में रविवार को मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनो और युवाओ ने मिलकर एक विचार गोष्ठी रखी जिसमें समाज की बेहतरी और जनसेवा के संकल्प के साथ "खिदमत सोसाइटी" का विधिवत गठन किया गया है। यह नवगठित संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए जरूरतमंदों, निर्धनों और उपेक्षित वर्गों की मदद को अपना मूल उद्देश्य बनाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में मोहम्मद रशीद अब्बासी ने स्वागत उदबोधन दिया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं का स्वागत किया।
इसके बाद अवेस अख्तर कूका ने अपने उदबोधन में कहा कि "समाज का सशक्तिकरण तभी संभव है जब शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों की नींव मजबूत हो। हर व्यक्ति की भलाई में ही समाज की समृद्धि निहित है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज हित में अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।"
अज़हर नागौरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक समाज तभी तरक्की कर सकता है जब समाज के सभी लोग एक बैनर तले संगठित होकर समाज हित में कार्य करे।
सोसायटी के पदाधिकारी
सरपरस्त : मोहम्मद रशीद उर्फ कालू भाई, सैय्यद अमानत अली, मोहम्मद इकबाल अब्बासी (पंचवटी ) शरीफ खान कुम्भानगर और फिरोज़ खान चंदेरिया.सोसायटी का सदर रब्बानी खान को बनाया गया। नायब सदर फिरोज़ खान (कुम्भानगर) , नासिर खान (गांधी नगर) और शब्बीर नागौरी को बनाया गया। सेक्रेट्री अवेस अख्तर कूका को बनाया गया। जॉइंट सेक्रेट्री एडवोकेट आरिफ मेव, कैशियर हैदर शेख़, प्रवक्ता सैयद सलामत अली, ऑफिस सेक्रेट्री असलम खान को बनाया गया। सोसाइटी के सदस्य अज़हर नीलगर, मोहम्मद आरिफ छिपा, सैय्यद शोएब अली,वसीम शेख, इरशाद अब्बासी, फरमान मंसूरी, एडवोकेट रियाजत खान, अकरम नीलगर, मोनू खान (मोहर मगरी) जावेद पठान चंदेरिया, हमीद कुरैशी, आसिफ मंसूरी, जाफर खान पंचवटी, अज़हर नागौरी, आसिफ़ हुसैन उर्फ सोनू लौहार, शाहिद खान बोदियाना, अनवर हुसैन मेवाती, इदरिस मंसूरी, फरीद नागौरी।
नव नियुक्त सदर रब्बानी खान ने कहा कि मैं समाज की बेहतरी के लिए तन मन धन से पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा करूंगा। सोसायटी समाज के हर वर्ग से सहयोग और भागीदारी की अपेक्षा रखती है।
खिदमत सोसाइटी का मिशन है – "सेवा, समर्पण और समानता के साथ एक बेहतर समाज की रचना"। इसके अंतर्गत सोसाइटी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु स्कूल किट्स, छात्रवृत्तियाँ, निःशुल्क ट्यूशन तथा करियर मार्गदर्शन की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रियायत दर पर दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा प्राथमिक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की जाएगी।

संस्था के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि खिदमत सोसाइटी न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य करेगी। इसके तहत कौशल विकास कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, और मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशालाएं भी प्रस्तावित हैं।

खिदमत सोसाइटी ने एक विशेष अपील भी जारी की है, जिसमें समाज के हर वर्ग से सहयोग और भागीदारी की भावना से जुड़ने का आह्वान किया गया है। सोसायटी का मानना है कि यदि हर नागरिक समाज की बेहतरी के लिए एक कदम आगे बढ़ाए, तो एक बड़ा परिवर्तन संभव है।
इस दौरान सरपरस्त सैय्यद अमानत अली, मोहम्मद इकबाल अब्बासी , शरीफ खान कुम्भानगर, सैय्यद सलामत अली , मुबारीक नीलगर, शोएब अली आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन अनवर हुसैन मेवाती ने किया।

What's your reaction?