231
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पर शनि जयंती पर श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज के सानिध्य में एवं उनके भक्तों के द्वारा 501 किलो दूध का शरबत व गुलाब जामुन का प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि हजारेश्वर महादेव मंदिर में शनि मंदिर भी है। ऐसे में शनि जयंती पर सुबह शनि भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद पावटा चौक पर सभी भक्तों को गुलाब का शरबत एवं गुलाब जामुन का प्रसाद वितरण किया गया। इसमें 501 किलो दूध का शरबत बनाया गया। साथ ही 51 किलो गुलाब जामुन सभी भक्तों को वितरण किया गया। इधर, श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में शनि भगवान के सामने 56 भोग लगाया गया। इस दौरान महाआरती भी की गई। आयोजन में पंडित विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, शिव शंकर शर्मा, प्रकाश शर्मा, मुकेश जोशी, युगल किशोर व्यास, शंकर शर्मा, कालू शर्मा, संसारचंद्र माली शिव माली योगेश पुरी आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।