252
views
views

सीधा सवाल। कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली में शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। यज्ञ हवन के साथ श्री शनिदेव की पूजा अर्चना की गई।मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह के अनुसार क्षेत्र और देश दुनिया की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर तीर्थ स्थल के बाजार, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री शनिदेव की आरती की। कमेटी की ओर से एक क्विंटल शक्कर की नुक्ति का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।तीर्थ स्थल के व्यापारियो ने छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया। डीजे के साथ बस स्टैंड से शुरू हुआ भोग का जुलूस मंदिर तक पहुंचा, जहां छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने श्री शनिदेव को तेल चढ़ाया और काला दान कर पूजा-अर्चना की।इसके अलावा यहां रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय कार्यक्रम भी चल रहा है। मध्य प्रदेश के करेरा शिवपुरी निवासी लखन लाल शर्मा पिछले 35 वर्षों से यहां आ रहे हैं। उनकी और से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष और मंत्री छगन लाल गुर्जर, पवन सांखला, गोपाल कृष्ण शर्मा, गोपाल सुथार, रामेश्वर सुथार, भेरू लाल जाट, रूप लाल गाडरी, भेरू लाल लोदा, शैलेन्द्र शर्मा, कालू कुमावत, देवी सिंह, गणेश जाट, उदय राम जाट, मगनी राम जाट, प्रकाश शर्मा, गोपाल बारेगामा, दिनेश विजयवर्गीय, विष्णु जाट, व्यापार मंडल सदस्य श्रदाल ओर कमेटी के कर्मचारी मौजद रहे।