378
views
views

सीधा सवाल। कपासन।।नगर कांग्रेस सेवादल एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि गौशाला में गौ माता को हरे चारे का भोग लगाकर मनाई गई।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शहर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम के निकट स्थित जेलेश्वर गौशाला में मंगलवार प्रातकाल नगर कांग्रेस सेवादल एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गौ माता को हरे चारे का भोग लगा कर गौ सेवा की गई।इस अवसर पर नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार,जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि पूर्व पार्षद राजीव सोनी,कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मधु सूदन कुमावत,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला पदाधिकारी अशोक लोहार, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जमील खान पठान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।