चित्तौड़गढ़ - लुट तथा चोरी की 6 वारदातों का खुलासा ,दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने बडीसादडी, मंगलवाड मण्डफिया, थानो की  लुट तथा चोरी की करीब 6 वारदातों का खुलासा करते हुए मोग्या व बावरी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की ।
      जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी देशराज कुलदीप के निर्देशन में  निकुम्भ थानाधिकारी रामसिहं के सुपरविजन में थाना निकुम्भ में पिछले दिनो माईंस पर चोकीदारो के साथ मारपीट कर बन्दूक, मोटरसाईकिल, केबल वगैरा चोरी करने एवं गांव पालाखेडी से रात्री को सोई हुई महिला के गले से मांदलिया लूटने व गांव भालोट से चोरी गई मोटरसाईकिल सहित तीनो मामलो का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसआई बलवन्तसिंह मय जाप्ते की एक टीम गठित की गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस थाना निकुम्भ की टीम व साईबर सैल की टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुये उक्त वारदात स्थलो का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाये तथा रूट के रास्तों के करीब 20 सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग प्राप्त कर साईबर सैल के कानि रामावतार की मदद से तकनीकी विश्लेषण करवाया गया। मोबाइल डाटा रिकार्ड का विश्लेषण किया गया। आरोपियो को नामजद कर धरपकड का प्रयास करते हुये दो आरोपी भैरूलाल व विशाल को गिरफतार किया गया व दोनों की सूचना निशादेही से भैरूलाल के घर पर छुपाई हुई भालोट से चुराई हुई बाईक बरामद की गई है। दिगर वारदातो में चोरी गये मशरूका माल के बारे में पूछताछ जारी हो बरामदगी के प्रयास जारी है।
बाईक चोरी में गिरफतार आरोपी भैरूलाल व विशाल द्वारा अपने साथियो के साथ बाईको पर दिन में घूमते और कही पर भी अकेली महिलाओ को देख गहने लूट लिये जाते और लूटने के बाद कच्चे रास्तो से भाग जाते तथा रात्री को जब भी घटना को अन्जाम देते तब अपने मोबाईल बन्द कर घटनास्थल पहुंचते थे। गिरफतार आरोपी के दिगर साथी मुख्य आरोपी छोटीसादडी जिला प्रतापगढ का हिस्ट्रीशीटर कंवरलाल बावरी है जो अलग अलग बदमाशो को अलग अलग वारदातो में शामिल कर वारदातों को अन्जाम दिया जाता है।
पुलिस ने आरोपी भैरूलाल पुत्र पूरण लाल मोग्या निवासी बानकिया की भागल थाना बडीसादडी, विशाल पुत्र शोभालाल मोग्या निवासी पालाखेडी थाना निकुम्भ को गिरफ्तार किया।

आरोपियो द्वारा कबूल की गई वारदाते  

पुलिस ने बताया कि उक्त दोनो आरोपियो द्वारा चित्तौडगढ जिले के निकुम्भ, बडीसादडी मंगलवाड, मण्डफिया थाने के अलग अलग गांवो से अलग अलग साथियो के साथ 6 वारदाते करना बताया है। 11मई की रात्री को भाटो का मिन्नाणा माईन्स पर सोये चोकीदारो से मारपीट कर एक बन्दूक ,एक बाईक व कैबल ,नगदी व सोने के लोंग ले जाना। 20 मई को खरदेवला थाना बडीसादडी सर्कल मे रास्ते जाती महिला का मांदलिया छीनकर ले भागे। 21 मई को मण्डफिया से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये। 21 मई को भालोट से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये। 21 मई को थाना सर्कल मंगलवाड के नंगावली गांव के समीप रास्ते जाती महिला को डरा धमकाकर टोप्स ले गये। 18 मई की रात्री में पालाखेडी में घर में सोई हुई महिला के गले का मांदलिया मारपीट कर छीन कर ले गये।

आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस ने बताया कि फरार मुख्य सरगना कंवरलाल पुत्र केशुराम बावरी निवासी बम्बोरा खालसा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ जो थाना छोटीसादडी का हिस्ट्रीशीटर हो चोरी लूट नकबजनी डकेती आर्म्स एक्ट बलात्कार एनडीपीएस एक्ट सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट विधुत चोरी जुआ एक्ट एवं मारपीट सहित करीब 24 प्रकरणो में न्यायालय में चालान हो रखा है। गिरफतार आरोपी भैरूलाल के खिलाफ मन्दिर चोरी एवं लूट के तीन मामलो में चालान हो रखा है।

What's your reaction?