चित्तौड़गढ़ - बजरी विवाद में हत्या करने वाले आरोपितों का बाजार में निकाला जुलूस, सोशल मीडिया पर थे सक्रिय, भय कम करने लोगों ने बनाए वीडियो
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने के सेमलपुरा क्षेत्र में बजरी विवाद में एक होटल में युवक पर फायरिंग कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों का जुलूस शहर में निकाला है। शहर में शनिवार शाम को जुलूस निकाला तो हर कोई आरोपियों के फोटो और वीडियो बनाते दिखा। वहीं इस मामले में आरोपितों का सहयोग करने और उन्हें आश्रय देने के मामले में भी तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार गत एक जून को कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काछी खेड़ा स्थित होटल विकास पर मिन्नाना निवासी अजयराज अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। यहां बदमाशों द्वारा उस पर फायरिंग की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान दो कारों में भी आग लगा दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल हर्षवर्धन सिंह सिंहाना, मुकेश चौधरी और बद्री जाट की गिरफ्तारी के बाद शनिवार शाम को शहर के गोल प्याऊ चौराहे से सुभाष चौक तक पुलिस टीम के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजार में एकत्रित हो गए और आरोपियों के वीडियो बनाते देखे गए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जैसलमेर से डिटेन कर लाने के दौरान आरोपियों ने गंगरार के पास भागने की कोशिश की, जिससे तीनों घायल हो गए थे। पुलिस ने इनका उपचार भी करवाया गया था। चित्तौड़गढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी गंभीर अपराध के मामले में पकड़े गए आरोपियों का इस तरह से सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला गया है। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से बजरी के व्यवसाय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। ऐसे में लोगों में भय कम करने के लिए पुलिस ने बाजार में जुलूस निकालने जैसी कार्रवाई की है।

शरण देने वाले भी चढ़े हत्थे

इसी के साथ अपराध करने के बाद भागने में सहयोग करने और शरण देने के मामले में भी पुलिस ने कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद भीलवाड़ा जिले के गंगापुर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरू राठौर, जैसलमेर निवासी सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान व भीलवाड़ा के ही गंगापुर के करनी खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने आरोपियों की भागने में मदद करते हुए इन्हें शरण देने का काम किया था। इसके चलते ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के गांव में भी निकला जुलूस

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर आरोपियों का पैदल जुलूस निकालने से पहले इनके पैतृक गांव में भी इसी तरह जुलूस निकाला। गांव में भी काफी ग्रामीण जुलूस देखने के लिए एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपियों का भय काम करने के लिए जुलूस निकाला था। बजरी विवाद में हुई अजय राज की हत्या के मामले में अभी भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। इस मामले में पीड़ित की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में 15 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस लगातार कार्यवाही में जुटी हुई है और विशेष टीम बना कर प्रकरण में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

What's your reaction?