चित्तौड़गढ़ - भाजपा व आरएसएस के लोगों का सामने आ रहा चाल, चरित्र व चेहरा - गहलोत
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा के साथ ही आरएसएस पर जम कर हमला बोलते हुवे कहा कि इनके लोगों का चाल, चरित्र व चेहरा की बात करने वालों का चरित्र सामने आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो सबसे बड़ी चिंता है वह क्राइम को लेकर है। बजरी विवाद में गोलीबारी तक ही घटना हुई है। बिना करप्शन के कोई काम हो ही नहीं रहे हैं। पहली बार राजस्थान में ऐसी स्थिति बनी है कि चाल चरित्र और चेहरा की बात करने वाले करप्ट निकले हैं। पूरे देश के अंदर चाल, चरित्र चेहरा पीछे रह गया है। चाहे आरएसएस के लोग हो या भाजपा के लोग यह स्थिति बनी वह बहुत ही खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि बजरी माफिया प्रदेश वासियों को बहुत दुख पहुंचा रहा है। गरीब और आम आदमी जो मकान बनाना चाहते हैं, मरम्मत करना चाहते हैं उनके सामने संकट पैदा हो गया है। हमारे वक्त में भी शिकायत आई थी, रोक भी थी। अब तो सब कुछ खुले आम है। पुलिस प्रशासन हो या जिला प्रशासन की मिली भगत से बजरी माफिया पनप रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले में एएसआई के बेटे की बेदर्दी से हत्या की। यह जानकारी पूरे राजस्थान में पहुंची। यह तो एक बानगी है, टोंक में भी एक हत्या हुई है। यह जो स्थिति इतनी बिगड़ गई है बजरी माफिया इतना हावी हो चुका है। प्रदेश के अंदर कोई इनको पूछ नहीं सकता, कोई इनको पकड़ नहीं सकता। बजरी माफिया की गैंग बनी हुई है, गुंडे पाल रखे हैं। वह जब यह काम करते हैं यह बिगड़ती स्थिति पुलिस एवं जिला प्रशासन के संभव नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, डेयरी चेयरमैन बद्री जगपुरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल जाट आदि मौजूद रहे।

गहलोत ने सीएम शर्मा को दे दी सलाह
मुख्यमंत्री को चेतावनी एवं सलाह देते हुए कहा गहलोत के कहा कि अभी से मुख्यमंत्री को हटाने की अफवाह चलने लगी है। अखबारों में भी आ रहा है। यह अच्छी बात नहीं है। उन्हें सीएम बने मुश्किल से डेढ़ साल हुआ है। हम चाहेंगे कि वह सफल हो। इसके लिए जरूरी है कि मीडिया में क्या चल रहा है, विपक्ष क्या कहता है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी क्या बोल रही है, नेता प्रतिपक्ष क्या कहता है और हम लोग क्या कहते हैं उसको सुनना चाहिए। विपक्ष की सुनेंगे तो सबसे ज्यादा फायदा मुख्यमंत्री व सरकार को होगा। फीडबैक लेंगे तो उस पर सही निर्णय कर पाएंगे। सरकार यह समझेगी कि हम आलोचना कर रहे हैं तो उसका इलाज हमारे पास नहीं है।

केंद्र और राज्य सरकार में आमजन की नहीं हो रही सुनवाई

एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के संविधान बचाओ कार्यक्रम के दौरान प्रतापगढ़ जिले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर वह चित्तौड़गढ़ से होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है और राजस्थान में तो हालात बदतर हो रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दौरों को लेकर बोलते हुए कहा कि उनके पास हेलिकॉप्टर है, जिसका वह पूरा उपयोग कर रहे हैं।

जिले के प्रवेश से लेकर शुरू हुआ स्वागत का दौर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में स्वागत किया। जिले में प्रवेश के साथ स्वागत का दौर शुरू हुआ। नारायणपूरा टोल, मंगलवाड़ चौराहा, भादसोड़ा, होडा चौराहा, घोसुंडा बांध आदि जगह स्वागत हुआ। इसके बाद पूर्व सीएम चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां आनंदम रिसॉर्ट में कांग्रेस नेता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

What's your reaction?