चित्तौड़गढ़ - मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना नकदी व मोबाइल हड़पे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले भी अब बहुत अधिक सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला चित्तौड़गढ़ शहर में सामने आया है। इसमें चित्तौड़गढ़ में रहने वाली एक महिला से जयपुर में मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बाद में दबाव डाल कर उसे चित्तौड़गढ़ की होटल में ले गया और दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपित ने महिला को फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए से अधिक की नकदी, दो मोबाइल व चांदी की चेन तक हड़प ली। इतना ही नहीं महिला के पति को भी फोटो एवं वीडियो भेज कर धमकाया है। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल पर भी मौका तस्दीक करवाई।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाती है। आरोपित हसनपुरा, जयपुर हाल अजमेरी पुलिया के पास राजकुमार यादव के यहां मिस्त्री का कार्य करने वाले रिजवान खान ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। प्रार्थिया कम पीढ़ी लिखी होने से उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। आरोपित रिजवान खान इंस्टाग्राम पर प्रार्थिया से बात करने लगा। आरोपित ने प्रार्थिया को बातों में उलझा लिया और लगातार बात करने लगा। रिपोर्ट में बताया कि करीब सात-आठ माह पूर्व आरोपित जयपुर से चित्तौड़गढ़ आया। यहां प्रार्थिया को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक होटल में बुलाया। यहां आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में आरोपित प्रार्थिया को कलक्ट्रेट पर छोड़ कर जयपुर चला गया। इसके बाद आरोपित फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित ने उससे एक लाख रुपए से अधिक की नकदी, दो मोबाइल व एक चांदी की चेन ब्लैकमेल कर हड़प ली। बाद में आरोपित प्रार्थिया के पति को भी फोटो और वीडियो भेज धमकाने लगा। इस सम्बन्ध में सदर थाना पुलिस ने रिजवान खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में अनुसंधान चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी को सौंपी। अनुसंधान अधिकारी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिससे अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने कराई मौका तस्दीक

इधर, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में जुटे हैं। आरोपित को रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित होटल में लाया गया। यहां जिस कमरे में पीड़िता से दुष्कर्म हुआ वहां मौका तस्दीक करवाई गई। पुलिस के पहुंचने पर एक बार तो रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोग सकते में आ गए कि होटल पर छापा पड़ा है। बाद में सामने आया कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम अनुसंधान के लिए पहुंची है।

अनैतिक कार्यों के लिए किराए पर दे रहे होटल

इधर, जानकारी में सामने आया कि शहर की कई होटलों में अनैतिक कार्यों के लिए दो से तीन घंटे कमरा किराया दिया जा रहा हैं। इसकी आड़ में अनैतिक कार्य होते हैं। कई बार इस पर सवाल उठते हैं और प्रकरण दर्ज होते हैं तब भी होटल संचालकों के खिलाफ पुख्ता कार्यवाही नहीं होती। कई बार इस तरह की होटल में हुवे अनैतिक कार्यों के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी आ गई थी। इसके बावजूद ना तो प्रशासन और ना ही पुलिस गंभीरता से इस पर कार्य करते दिखी।

What's your reaction?