views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान हेतु व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव को अभियान का उदयपुर संभाग प्रभारी मनोनीत किया गया है।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष योग जागरूकता अभियान के तहत उदयपुर संभाग के सभी जिलों में योग दिवस पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रवण सिंह राव इन आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। श्रवण सिंह राव पूर्व में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वो का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं साथ ही संभाग स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारिया संभाल चुके हे। राव के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के चलते उदयपुर संभाग में योग दिवस का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।