चित्तौड़गढ़ - खेत में पहुंचा 10 फीट लंबा 150 किलो वजनी मगरमच्छ, दो घंटे में किया रेस्क्यू
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अभी बरसात का समय है तथा नदी व नाले सूखे पड़े हुवे हैं। इससे मगरमच्छ जैसे जलीय जीव जलाशयों से निकल कर आबादी एवं खेतों तक पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले में गंगरार तहसील के सेमलिया गांव में दिखा। गांव में समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक खेत के पास ग्रामीणों ने करीब 10 फीट लंबे मगरमच्छ को देखा। इस विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बाद में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा।

जानकारी में सामने आया कि गंगरार तहसील के सेमलिया गांव में शाम करीब छह बजे एक खेत के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी सूचना गांव में पहुंचते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में भय व उत्सुकता दोनों दिखाई दी। ग्रामीणों ने इतना बड़ा मगरमच्छ पहली बार नजदीक से सामने देखा। वहीं मगरमच्छ का विशालकाय आकर देख ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को दी गई। सूचना पर उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देश पर वन विभाग की एवं तिवारी के निर्देश पर वन्य जीव प्रेमी पियूष कांबले , रामकुमार साहू की टीम मौके पर पहुंची। यहां वन विभाग एवं वन्य जीव प्रेमियों की संयुक्त टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू पाया। बाद में उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन्य जीव विशेषज्ञ मनीष तिवारी ने बताया कि यह मगरमच्छ 10 फीट लंबा एवं लगभग 150 किलो वजन का होकर पूर्ण रूप से वयस्क मगरमच्छ है। आशंका है कि मगरमच्छ बेड़च नदी से रास्ता भटक कर गांव के नजदीक आ गया। रेस्क्यू के बाद पियूष कांबले ने ग्रामीणों को वन्य जीवों के महत्व एवं पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वन्य जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के अभिन्न अंग हैं। हमें उनसे डरने के बजाय उनके संरक्षण की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को पुनः उसके नैसर्गिक आवास बस्सी डेम में छोड़ दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में पियूष और राम कुमार के साथ वन विभाग के नाथू सिंह, भगवान लाल गायरी, शंकरलाल जाट, शंभूलाल तेली आदि उपस्थित थे।

What's your reaction?