चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - विधायक कृपलानी ने किया शिविरों का शुभारंभ, पात्र लोगों को मिले योजनाओं के लाभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ के तहत निम्बाहेड़ा में शिविरों का आयोजन

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत निम्बाहेड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत गुड़ाखेड़ा एवं नरसिंहगढ़ में गुरुवार को बहुविभागीय प्रशासनिक सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का शुभारंभ पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी एवं पखवाड़ा प्रभारी विकास पंचोली ने की।

शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विभागवार लगाए गए काउंटरों पर 16 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं एवं जानकारी उपलब्ध करवाई।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत गुड़ाखेड़ा में भूमि पट्टे वितरित किए तथा क्षय रोग से पीड़ित रोगियों को पोषण किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में विकास अधिकारी लक्ष्मणलाल खटीक, तहसीलदार घनश्याम जरवार, नायब तहसीलदार दिव्येशकान्त परमार, अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कपिल चौधरी, देवकरण समदानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को योजनाओं की पूरी जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने शिविर में प्राप्त अधिकांश परिवादों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष प्रकरणों को शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया।

आगामी शिविरों की जानकारी देते हुए उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि 27 जून (शुक्रवार) को ग्राम पंचायत कोटड़ीकला, बांगेड़ा धाटा एवं बड़ावली में प्रातः 9:30 से सांय 5:30 बजे तक सेवा शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

What's your reaction?