चित्तौड़गढ़ - भालू को ट्रेंकुलाइजर करना था, पशु चिकित्सक को पांच किलोमीटर पहुंचने में लगे दो घंटे, वन विभाग की टीम करती रही इंतजार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

प्रोटोकॉल के अनुसार पशु चिकित्सक की उपस्थिति जरूरी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के करीब पांच किलोमीटर दूर भालू का मूवमेंट था। भालू एक स्थान पर बैठा था जिसे ट्रेंकुलाइज करना आसान था। वन विभाग की टीम समय पर पहुंच गई और शूटर भी आ गया। फिर भी दो घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ गया। सूचना के बावजूद पशु चिकित्सक को जिला मुख्यालय से मानपुरा पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। तब तक ग्रामीण और वन विभाग की टीम इंतजार करती रही। गनीमत रही कि भालू एक ही स्थान पर बैठा रहा। यहां से मूवमेंट दूसरी तरफ हो जाता तो सुरक्षित रेस्क्यू करना मुश्किल हो जाता। बाद में भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास के क्षेत्र में छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार चितौड़ दुर्ग और शहर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में भालू का एक माह में दूसरी बार मूवमेंट हुआ। वहीं हर समय यह आशंका बनी रही कि भालू किसी पर हमला नहीं कर दें। इसके लिए वन विभाग की टीम ग्रामीणों को अलर्ट भी करती रही। वहीं शनिवार को मानपुरा के खनन क्षेत्र में यह भालू पहुंच गया और गिट्टी क्रेशर के एक टीन शेड पर बैठ गया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंच गई। भालू को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू करना था, जिसके लिए बस्सी सेंचुरी से शूटर भी आ गया। नियमानुसार ट्रेंकुलाइज करने के दौरान पशु चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य है। वन विभाग की और से पशु चिकित्सक से को सूचना भी कर दी गई। लेकिन करीब दो घंटे तक पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। इससे भालू को रेस्क्यू करने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ही भालू बैठा था। लेकिन पशु चिकित्सक के समय पर नहीं आने से सभी को इंतजार करना पड़ा। यह भी सही रहा कि थकान के चलते भालू वहीं बैठा रहा। यहां से आगे निकल जाता तो जंगल में तलाश करना मुश्किल हो जाता।

एनीकेट पार कर पहुंचा खनन क्षेत्र में

जानकारी में सामने आया कि गंभीरी नदी पर बने एनिकट के नजदीक अचानक एक वयस्क भालू दिखाई देने से दहशत फैल गई। भोईखेडा एनीकट के समीप एक विशालकाय भालू की सूचना फैलते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई। भालू का आकार देख कर भय का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को दी गई। सूचना पर उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देश पर वन विभाग की टीम एवं मनीष तिवारी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए। लेकिन तब तक भालू एनीकट पार कर मानपुरा खदान क्षेत्र में पहुंच गया यहां मजदूरों एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देख भागता हुआ एक गिट्टी क्रेशर पर बने टीन शेड पर जाकर बैठ गया। संभवतः काफी अधिक भागने व थकान के कारण वह घंटों वहीं बैठ रहा। वन विभाग की टीम ने पहुंच कर जायजा लिया। भालू को ट्रेंकुलाइज करने का निर्णय लिया। इसके लिए बस्सी से गन एवं ट्रेंकुलाइज टीम को बुलाया गया। यहां करीब 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद भालू को वनपाल मनोहर जाट द्वारा ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके उपरांत पशु चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र सोन से मेडिकल मुआयना कराया गया। बाद में टीम भालू को उपयुक्त स्थान पर छोड़ने के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर वन्य जीव मनीष तिवारी के साथ वन विभाग के मनोहर जाट, मुकेश खारोल, तेज सिंह, नाथू सिंह, भूपेंद्र, प्रकाश सेन आदि उपस्थित थे।

खेत पर खाना बना रही थी महिला, मकान के पीछे दिखा भालू

जानकारी मिली है कि यह भालू शुक्रवार को चित्तौड़ दुर्ग पर दिखाई दिया था। लेकिन सोमवार को यही भालू बूंदी रोड पर खेतों में पहुंच गया। बूंदी रोड पर दरगाह से कुछ आगे ही भोईखेड़ा निवासी राधेश्याम भोई का खेत है। यहां इसकी माता मकान के बाहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान भालू खेत पर बने मकान के पीछे की ओर जाता दिखाई दिया। इस पर राधेश्याम ने मोबाइल से वीडियो बनाएं तथा अपनी माता को मकान में सुरक्षित आने के लिए आवाज लगाई। यह आवाज सुन कर भालू ने अपनी गति बढ़ाई तथा गंभीरी नदी के किनारे चला गया। यहां से पानी में नहीं उतर संगम महादेव के सामने की तरफ किनारे पर होते हुवे मानपुरा के खनन क्षेत्र में पहुंच गया।

जम कर वायरल हो रहे भालू के फोटो और वीडियो

इधर, जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के नजदीकी इलाकों में भालू के मूवमेंट के लोगों ने फोटो एवं वीडियो भी बनाए हैं। दो दो दिन पूर्व एक वीडियो अभयपुर घाटा क्षेत्र का सामने आया था। वहीं शुक्रवार को भालू चित्तौड़ दुर्ग पर रतनसिंह महल के पीछे की ओर था तो भी लोगों को दिखाई देने पर फोटो एवं वीडियो बनाएं। वहीं शनिवार सुबह भी खेतों में घूमते हुए फोटो एवं वीडियो सामने आए, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

What's your reaction?