567
views
views
तैयारियों के संदर्भ में विधायक कृपलानी ने ली विधानसभा स्तरीय अधिकारियों की बैठक

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के संभावित एक दिवसीय दौरे के मद्देनजर बुधवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, छोटीसादड़ी उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल सहित निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद एवं नगर पालिका, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, आरटीओ, आबकारी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, समसा विभाग, आरयूआईडीपी, आरएसआरडीसी, तहसील विभाग सहित विधानसभा स्तरीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों से चर्चा कर विभाग वाइज विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीएम भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई के प्रस्तावित दौरे की तेयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया।
नगर परिषद निम्बाहेड़ा के वण्डर सीमेंट टाउन हॉल में आयोजित बैठक में विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, छोटीसादड़ी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पाटीदार आदि मौजूद रहे।