चित्तौड़गढ़ / कपासन - मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत श्री चेतन दास जी महाराज के अंतिम दर्शन को उमडा जन सैलाब
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

पचास हजार श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि

सीधा सवाल। कपासन। निकटवर्ती श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के महंत एवं मेवाड़ महामंडलेश्वर चेतन दास जी महाराज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार आश्रम में किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को निकटवर्ती श्री सांवलिया धाम मुंगाना के महंत एवं मेवाड़ महामंडलेश्वर की अंतिम यात्रा सुबह आठ बजे आश्रम से शुरू हुई और पूरे गांव का भ्रमण किया गया।महंत की अंतिम यात्रा श्री सांवलिया मंदिर से प्रारंभ होकर रावला चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर,जाटों का मोहल्ला,रावतों का मोहल्ला, हनुमान मंदिर,अहीरो का मोहल्ला,खटीक मोहल्ला, होली चौक,सदर बाजार,महादेव मंदिर होते हुए पुनः श्री सांवरिया जी मंदिर के मुख्य द्वार के सम्मुख पहुंची ।जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने मेवाड़ महामंडलेश्वर के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।मेवाड़ महामंडलेश्वर को शुक्रवार एवं शनिवार तक लगभग करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा के बाद आश्रम में मेवाड़ महामंडलेश्वर के पट शिष्य अनुज दास महाराज और राम पाल महाराज सहित कई लोगों ने मुंडन करवाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव, सर्किल इंस्पेक्टर रतनसिंह सिंह, भोपाल सागर थाना अधिकारी लादू लाल सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।अंतिम यात्रा के दौरान राजमार्ग के दोनों तरफ,मेवदा मार्ग,कल्याणपुरा मार्ग,मेंवदा कॉलोनी मार्ग पर वाहनों की पार्किंग रही।आश्रम के पंडित कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि 90 वर्षीय संत की तबीयत उम्र के हिसाब से ठीक थी। शुक्रवार सुबह भी वे श्रद्धालुओं से बातचीत कर रहे थे। सवा दस बजे हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था।

1700 मंदिरों में करवाई थी प्राण प्रतिष्ठा

मेवाड़ महामंडलेश्वर चेतन दास जी महाराज मेवाड़,मालवा, गुजरात, महाराष्ट्र और संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र के प्रसिद्ध संत थे। उन्होंने लगभग 1700 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई।उनके जीवन काल में उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार भी करवाया। पिछले तीस वर्षों से कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मेवाड़ मीरा खालसा का संचालन कर रहे थे।गंगरार क्षेत्र के करेडिया में जन्मे महंत का बचपन का नाम गणेश था। बूढ़ गांव के संत बिहारीदास से प्रभावित होकर उनकी शरण में चले गए। गुरु के साथ मुंगाणा के नृसिंहद्वारा में रहने लगे। 1961 में संत बिहारी दास जी के देहावसान के बाद उनकी स्मृति में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने लगे। प्रयाग कुंभ में चारों अखाड़ों के जगदगुरुओं ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया। मुंगाणा आश्रम में गोशाला और अन्नपूर्णा भोजनशाला, वेद गुरुकुल का संचालन होता है।इस अवसर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से कई प्रसिद्ध संत और हजारों शिष्य उपस्थित हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी और पूर्व विधायक बद्री लाल जाट,स्थानीय विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी लाल जीनगर, अशोक चंडालिया,स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कैलाश अहीर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।प्रदेश के सहकारिता गौतम दक ने भी मुंगाना पहुंच सांवरिया धाम मुंगाना आश्रम के महंत एवं मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतन दास जी महाराज को श्रद्धांजलि दी हैं।

पार्थिव देह का विधी विधान से किया अभिषेक

आश्रम परिसर में पावन स्थल पर चन्दन निर्मित चिता पर अग्नि संस्कार कराया गया। इस अवसर पर महन्त राम सागर दासजी हमीरगढ़ के निर्देशन में पार्थिव देह का विधी विधान से अभिषेक किया गया। पं. कमलेशजी खण्डेलवाल के तत्वावधान में विद्वान द्विजों ने हवन आदि कार्य संपादित किए। विरक्त मेवाड़ मण्डल के अध्यक्ष महन्त सन्त दासजी झड़ोल, प्रमुख गो भक्त स्वामी गोपाला नन्दजी सरस्वती, रामस्नेही सम्प्रदाय के सन्त रमता रामजी, दिग्विजय रामजी चित्तौड़गढ़,महन्त आसुतोष दासजी भीलवाड़ा, महन्त बनवारी शरण दासजी काठियां बाबा भीलवाड़ा, महन्त रामदासजी (केलुखेड़ा) सहित सैकड़ों सन्तों ने अन्तिम यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई 2025 दिन में 12 बजे चेतन दासजी महाराज को श्रद्धांजलि स्वरूप सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के सभागार में लोक सभा का आयोजन रखा गया हैं। जिसमें हजारों सन्तों व भक्तों के पहुंचने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

What's your reaction?