420
views
views

सीधा सवाल। कपासन। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। नगर मंडल महामंत्री एवं पार्षद अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि कपासन नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया के नेतृत्व में नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने उपनगरीय बस्ती भोपाल खेड़ा के संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं वशिटा समाज के मोक्ष धाम में पौधे लगाए।पौधारोपण के दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू बागड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, मंडल उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, शिवलाल माली ,भगवती लाल आचार्य ,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनीष बारेगामा, बूथ अध्यक्ष एवं युवा नेता गिरिराज वैष्णव, शंकर लाल माली, नंदलाल माली, मांगीलाल नायक, महिला मोर्चा की शांता देवी ,छोटू माली प्रिंस बागवान आदि उपस्थित थे।