588
views
views

अमरजीत सिंह अरोड़ा अध्यक्ष बने
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
निंबाहेड़ा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवीन अध्यक्ष पद पर अमरजीतसिंह अरोड़ा को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष अरोड़ा ने एसोसिएशन की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर चेतन सिंह सावंत, कोषाध्यक्ष पद पर अमनसिंह अरोड़ा, राकेश चौधरी, उप कोषाध्यक्ष पद पर यतिश खंडेलवाल, महामंत्री पद पर भंवर गिरी गोस्वामी एवं सचिव पद पर नासिर खान को नियुक्ति दी गई। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में रामसिंह राठी, सुरेन्द्र चौधरी, भीमसिंह शेखावत, निशाद खान, अफजाल खान, रमेशचंद शर्मा, राजवीर शेखावत, शाहिद अब्बासी, राजू भाई मेवाती, विजय शर्मा, रामेश्वर लोहार एवं भवानी सिंह को शामिल किया गया।
