चित्तौड़गढ़ - दो और युवकों के निकाले शव, झरने में डूबने वालों की संख्या हुई तीन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। बस्सी / चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में आने वाले निलिया महादेव झरने पर डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। एक युवक का शव तो रविवार शाम को ही मिल गया था। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि दो अन्य युवक भी इसके साथ थे जो लापता है। इस पर इनकी तलाश सोमवार को की गई। सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ही युवकों के शव निकाल लिए हैं। ऐसे में निलिया महादेव झरने में डूब कर मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मौके पर बस्सी थाना पुलिस मौजूद रही। मृतकों के शव बस्सी चिकित्सालय में रखवाए, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले में दो दिन से मानसून सक्रिय है। ऐसे में जलाशय में पानी की काफी आवक हो रही है। रविवार को कई लोग निलिया महादेव झरने पर पिकनिक मनाने गए थे, जहां एक युवक डूब गया। इस मौके पर आए लोगों ने बाहर निकाल लिया था। देर रात इसके शव की शिनाख्तगी नागौर जिले के मोकलपुर निवासी नरेंद्र (21) पुत्र बाबूलाल जाट के रूप में हुई थी। इसके आधार पर सामने आया कि युवक के साथ दो और युवक भी थे। ऐसे में बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव के नेतृत्व में दो अन्य युवकों की तलाश शुरू की, जो कि रविवार से ही लापता चल रहे थे। सोमवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। झरने के कुंड में काफी गहराई तक तलाश की। एक के बाद एक कर दोनों ही युवकों के शव बाहर निकाल लिए। इनकी शिनाख्त जोधपुर जिले में विवेकनगर थानांतर्गत बालाजी नगर लूणी निवासी प्रदीप (22) पुत्र श्रवणराम विश्नोई व
जोधपुर जिले के सातलावास निवासी नरेंद्र (20) पुत्र सीताराम जाट के रूप में हुई। रविवार रात को मिले युवक के शव को भी बस्सी चिकित्सालय पहुंचाया गया था। वहीं सोमवार को मिले दोनों ही युवकों के शव भी बस्सी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाएं हैं, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। मौके पर बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव मय जाप्ते के मौजूद रहे। वहीं सिविल डिफेंस से राजकुमार भोई, मुकेश, रमेश, रतन भोई, कैलाशचंद्र वैष्णव, भैरूलाल, नारायण व रतन भोई तथा नारायण किर शव की तलाशी में जुटे रहे। ऐसे में रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले में यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक साथ तीन जनों की डूबने से मौत हुई है।

मौके पर मिले बाइक व मोबाइल

बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि यह युवक बाइक से झरने तक पहुंचे थे। मौके पर इनकी बाइक और मोबाइल मिले हैं। इनके आधार पर शव की शिनाख्तगी पर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन भी बस्सी आ गए। जानकारी मिली है कि यह युवक चित्तौड़गढ़ की उप नगरीय बस्ती चन्देरिया ने रह कर नर्सिंग के स्टूडेंट थे

इमरजेंसी रेस्क्यू भी किया

इधर, जानकारी में सामने आया कि सोमवार को शव की तलाशी के दौरान कुछ युवक तेज बहाव में फंस गए थे। ऐसे में मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस की टीम ने तत्परता दिखाई। इन युवकों को सिविल डिफेंस की टीम सुरक्षित तेज बहाव के बीच में से बाहर निकाल कर लाई।वहीं पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया है कि तेज बहाव के बीच में जलाशयों पर नहीं जाएं, जिससे कि हादसा से बचा जा सके।

What's your reaction?