views
तैयारियों को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष चौधरी ने ली बैठक

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के 23 जुलाई, बुधवार को आयोजित होने वाले जन्मदिन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के निर्देशन एवं नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में भाजयुमो निम्बाहेड़ा के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 21 जुलाई, सोमवार से होगा।
जन्मदिन कार्यक्रम आयोजन से पूर्व तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में विधायक कृपलानी के जन्मदिन को तीन दिवसीय विभिन आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत विधायक कृपलानी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गौ शाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधरोपण सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
बैठक में नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी, उपाध्यक्ष भानु झंवर, ललित साहू, चन्द्रभान सिंह हाड़ा, कमल रावत, रामनिवास जाट, दीपक पाराशर, सोश्यल मीडिया प्रभारी अंकित लखारा, नगर मंत्री हितेश जोशी, ताराचंद माली, राजेश गवारिया, अजय नागदा व दुर्गेश मराठा आदि मौजूद रहे।
