views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नवकार महिला ग्रुप नामक किट्टी पार्टी ग्रुप ने सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी शुरुआत एक सराहनीय कार्य से की। ग्रुप की सदस्यों ने शनिवार को आचार्य तुलसी बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन के सर्जिकल पॉइंट पहुंचकर संस्थापक सुनील ढीलीवाल को एक व्हील चेयर एवं सर्जिकल बेड भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बताया कि उनका ग्रुप केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि मानव सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने सुनील ढीलीवाल की प्रेरणा से यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज सेवा, मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर सुशीला छाजेड़, सीमा छाजेड़, संजीता छाजेड़, विमला छाजेड़, मधु डुंगरवाल, गरिमा डुंगरवाल, चंदा विरानी, मंजू विरानी, मंजू रांका, सरोज रामपुरिया, शांता बडाला, मोनिका बडाला, रेखा नागौरी, मंजू संचेती और सुमन आँचलिया उपस्थित रहीं।
