735
views
views

सीधा सवाल। कपासन। संयोजक एवं भाजपा महामंत्री सोहन लाल खटीक ने बताया की भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्देशानुसार वन एवं पर्यावरण अभियान के निमित्त आज शिवशक्ति नगर स्थित गोपीनंदन पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, गजेंद्र बाघमार,एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा बूथ अध्यक्ष सिरोया महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, गौरव दाधीच, मनीष बारेगामा, राम निवास विजयवर्गीय,आशीष सोनी सहीत आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
