चित्तौड़गढ़ / भीलवाड़ा - भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का संगम, 20 जुलाई को भीलवाड़ा में निकलेगी भव्य दिव्य कावड़ यात्रा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। भीलवाड़ा। 

श्रावण मास के पावन अवसर पर भीलवाड़ा शहर एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति भीलवाड़ा के तत्वावधान में इस वर्ष भी 20 जुलाई, रविवार को एक विशाल, भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह यात्रा शहरवासियों के लिए आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अनुपम संगम होगी। कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8.15 बजे गांधीनगर स्थित निंबार्क आश्रम से होगा और समापन हरणी महादेव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आरती तथा प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।

समिति के मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि यह आयोजन निंबार्क आश्रम के पूज्य महंत श्री श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। कावड़ यात्रा के मार्ग में जल वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, संगीत दल, ढ़ोल-नगाड़ों की व्यवस्था और मार्ग सुरक्षा की भी पूरी तैयारी की गई है।

यात्रा की विशेषता यह होगी कि कांवड़ यात्री अपने सिर पर पवित्र गंगाजल लेकर ष्बोल बमष् के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शिवभक्तों के भजन, मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के उत्साह से वातावरण पूरी तरह भक्ति और ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा।

पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, भाई-बहनों और शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में सहभागी बनें और इस भक्ति यात्रा को ऐतिहासिक तथा सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, ऊर्जा और आत्मशुद्धि का भी प्रतीक है।

समिति संरक्षक डॉ. अशोक सिंह, सचिव श्री ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा महतो सहित अनेक पदाधिकारीगण भी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर पड़ाव पर पेयजल और प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर कावड़ यात्रियों के स्वागत हेतु फूलों की वर्षा, तोरण द्वार और स्वागत पंडाल भी लगाए जाएंगे। स्थानीय युवाओं द्वारा भजन मंडलियां यात्रा के साथ चलेंगी, जो शिव भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवक दल तैनात रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर निर्धारित अनुशासन का पालन करें और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाएं।

इस भव्य आयोजन को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं और बाजारों में भी कावड़ यात्रा से जुड़ी सामग्री जैसे कावड़, भगवा वस्त्र, माला आदि की खरीदारी जोरों पर है। यह कावड़ यात्रा भीलवाड़ा शहर के लिए भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगी। सभी शिवभक्त इस पावन यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को पुण्य और दिव्यता से अभिसिंचित करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं।

What's your reaction?