views
एक दिन पहले पति भी सड़क हादसे में हुआ घायल

सीधा सवाल
पाली में एक 48 साल की महिला गुरुवार सुबह दूध लेने जा रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की।
पाली शहर के सुमेरपुर रोड कालू कॉलोनी रहने वाले राजाराम देवासी ने बताया-मेरी पत्नी सीता देवी गुरुवार सुबह दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान कालू कॉलोनी से बाहर निकलते ही चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी उन्हें कुछ लोगों ने घर पर आकर दी।
मौके पर पहुंचे तो पत्नी को कोई हॉस्पिटल ले जा चुका था। ऐसे में तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। इस हादसे में महिला का एक पैर फेक्चर हो गया। सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। अज्ञात वाहन चालक की पुलिस तलाश में जुटी है।