views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी घोसुंडा मंडल के युवा मोर्चा मंडल आई.टी. संयोजक प्रकाश जाट ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज़ में मनाते हुए समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भाजपा के अभियान "एक पौधा मां के नाम" के तहत अपनी माता श्यामू देवी के साथ तेजाजी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस दौरान प्रकाश जाट ने न केवल पौधा लगाया, बल्कि उसकी देखरेख और सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामशंकर सेन, राजू साहू, रामेश्वरलाल सुखवाल, नारायण जाट, नारायण सुखवाल, सुरेश सुखवाल, प्रकाश तेली, शक्ति सिंह, कैलाश माली, सुरेश जाट, राजू पूरी, रतन पूरी, गणेश गोस्वामी, दुर्गाशंकर जाट, प्रेम कंवर, मोहित सुखवाल, नाथू जाट सहित कई ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
