views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के 23 जुलाई, बुधवार को जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के निर्देशन में नगर के बूथ क्रमांक 90 - 91 के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी)में पाठ्य सामग्री वितरण की सेवा की गई।
बूथ अध्यक्ष के.पी. लोहार ने बताया कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक कृपलानी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 जुलाई , सोमवार को बूथ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ के वरिष्ठ जानकीलाल जी जोशी , सुरेशजी कुदाल के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य का उपर्णा पहना कर छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरण सेवा की गई तथा विधायक कृपलानी जी की लंबी उम्र की कामना की।
इस दौरान बूथ के गणेश कुमावत,दिनेश धींग, नगर महामंत्री देवकरण समदानी ,उमेश बसेर, अजय नागदा, विजय नागदा, दिनेश बैरागी , राधेश्याम बैरवा, रेखा तिवारी , सोनू गौड़, सरोज शर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
