399
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी घोसुंडा मंडल ने निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के आगामी 23 अगस्त को आने वाले जन्मदिन से पहले दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल के नेतृत्व में एवं पुजारी किशोर गिरी के सानिध्य में ऋषि मंगरी महादेव की पूजा अर्चना की। यहां अभिषेक कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगा कर कृपलानी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
