views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा महिला अधिकारिता विभाग परिसर चंदेरिया थाने के पीछे संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। सचिव ने केस रजिस्टर एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया । प्रभारी नीतू जोशी ने बताया कि किसी भी हिंसा से पीड़ित महिला को अविलम्ब आश्रय एवं अन्य सहायता हेतु केन्द्र एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करवाता है। जाति,धर्म,वर्ग,क्षेत्र,लैंगिक अभिविन्यास अथवा वैवाहिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। पीड़िता को 5 दिन तक भर्ती अवधि में आश्रय के साथ भोजन, आवास, दैनिक आवश्यकताओं आदि की पूर्ति की जाती है। रिपोर्ट एवं बयान संबंधित थाने द्वारा केंन्द्र पर ही लिए जाते हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के तत्वाधान से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सखी वन स्टॉप सेन्टर संचालित हैं। केंद्र 24 घंटे 365 दिन खुला रहता है तथा पारी के अनुसार कुशल परामर्शदाता, सुरक्षा कर्मी एवं हेल्पर सेवा देने को तत्पर रहते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी नीतू जोशी, विधि प्रशिक्षु प्रशस्ति व्यास तथा me my सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कोई भी महिला 181 या सम्बन्धित थाना या सीधे ही केन्द्र पर 01472294802 पर सम्पर्क कर केन्द्र की सेवा प्राप्त कर सकती हैं। गोपनीयता के साथ पीड़िता को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराते हुये केन्द्र पर समस्या का समाधान कर महिलाओं का निरन्तर सहयोग किया जा रहा है।
