views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक नगर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्य विस्तार और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री भरत पालीवाल, जिला संयोजक शमशेर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा और नगर अध्यक्ष गोविंद गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।
बैठक में "अखंड भारत" की संकल्पना को केंद्र में रखते हुए देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता पर गंभीर मंथन किया गया। संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तय की गई। सदस्यता अभियान को गाँव-गाँव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, वहीं रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के नेतृत्व में विशेष आयोजन करने की योजना भी बनाई गई। विहिप के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने पर भी जोर दिया गया।
वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधनों में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और संगठन की कार्यप्रणाली व लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में गौरव नागदा को बजरंग दल, छोटी सादड़ी नगर का नया संयोजक नियुक्त किया गया। राहुल शर्मा को नगर सह मंत्री, विजय गायरी और भारत मीणा को ग्राम राजू खेड़ा के सह संयोजक तथा अथर्व शर्मा को मिलन केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई नियुक्तियों पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व नगर संयोजक विजय कुमार माली, प्रखंड मंत्री महेश पाटीदार, गौ रक्षा प्रमुख गोविंद पाटीदार, कैलाश शर्मा, कमलेश यादव, भावेश यादव, धीरज यादव, नितेश सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।